Raidfield 2 एक ऑनलाइन एक्शन गेम है। इस खेल ने Battlefield saga को एंड्रॉयड उपकरण पर एक रूप प्रदान किया है। कुछ हद तक यह सफल भी रहा है, कुछ विशाल स्तरों की मेहरबानी के कारण आप ज़मीन पर, टैंक में व विमान में इस खेल को खेल सकते हैं।
Raidfield 2 के कंट्रॉल टचस्क्रीन के अनुकूल हैं। अपने बाएं अंगूठे से आप अपने सैनिक, टैंक या विमान की चाल को नियंत्रित करते हैं और अपने दाएं अंगूठे से आप लक्ष्य साध सकते हैं और गोली चलाने, ग्रेनाइड़ फेकने या माइन बिचाने जैसे अलग एक्शन कर सकते हैं।
जब युद्ध में अपने किरदार को चुनने की बारी आती है आपके पास कई संभावनाएं हैं। आप केवल तीन अलग टैंको और तीन अलग विमानों से चयन ही नहीं कर सकते, बल्कि इसमें सैनिकों के कई अलग वर्ग भी हैं: स्नाइपर, मेडिक्स, हमला सैनिक और बम विशेषज्ञ। हर वर्ग के अपने कौशल और हथियार हैं।
असल में Raidfield 2 के हर मैच का विचार दुश्मन इलाके पर कब्जा करना है। ऐसा करने के लिए आपको अपना साइड फ्लैग सवाल में घिरे क्षेत्र में रखना होगा और अपने स्थान पर बने रहना है।
Raidfield 2 एक विशाल एक्शन खेल है। इस खेल के ग्राफिक्स शानदार हैं और इसकी बनावट महत्त्वाकांक्षी है। समस्या यह है कि अगर आप खेल की पूरी क्षमता को अनुभव करना चाहते हैं तो आपको अधिक खिलाडियों की ज़रूरत पडेगी।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
खेल अद्भुत है! मुझे नहीं लगा था कि ऐसी खेल यहाँ मिल सकती है।